बिहार में BSSC की 5208 भर्तियों की शुरुआत, CGL और ऑफिस अटेंडेंट पदों के लिए आवेदन शुरू
Samachar Post डेस्क, रांची : पटना बिहार कर्मचारी चयन आयोग (BSSC) ने दो बड़ी भर्तियों , चतुर्थ स्नातक स्तरीय संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा (CGL-4) और ऑफिस अटेंडेंट (कार्यालय परिचारी) के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। कुल 5208 पदों के लिए इच्छुक अभ्यर्थी अब ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।ऑनलाइन आवेदन प्रक्रियावेबसाइट: bssc.bihar.gov.in या onlinebssc.comआवेदन शुरू: 25 अगस्त 2025आवेदन की अंतिम तिथि: 26 सितंबर 2025परीक्षा शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि: 25 सितंबर 2025आवेदन शुल्क: सभी वर्गों के लिए ₹100 (पहले ₹135–₹540)BSSC CGL-4 भर्ती 2025कुल पद: 1481पदों का विवरण और योग्यतासहायक प्रखंड पदाधिकारी – 1064 (ग्रेजुएशन)योजना सहायक – 88 (ग्रेजुएशन)कनिष्ठ सांख्यिकी सहायक – 5 (गणित/अर्थशास्त्र/कॉमर्स/स्टैट्स से ग्रेजुएट)डाटा एंट्री ऑपरेटर ग्रेड C – 1 (PGDCA/BCA/BSc IT के साथ ग्रेजुएशन)अंकेक्षक – 125 (कॉमर्स/गणित/इकोनॉमिक्स/स्टैट्स से ग्रेजुएट)अंकेक्षक, सहायक समितियां – 198 (गणित या कॉमर्स में ग्रेजुएट)आयु सीमासामान्य वर्ग: 21–37 वर्षमहिलाओं को 3 वर्ष, पिछड़ा/अत्यंत पिछड़ा वर्ग को 3 वर्ष, SC/ST को 5 वर्ष की छूटगणना तिथि: 1 अगस्त 2025प्रारंभिक परीक्षा पैटर्नकुल प्रश्न: 150 (MCQ)समय: 2 घंटे 15 मिनटनेगेटिव मार्किंग: प्रत्येक गलत उत्तर पर 1 अंक की कटौतीविशेष सुविधा: किताब खोलकर परीक्षा (केवल NCERT/बोर्ड की पुस्तकें मान्य)यह भी पढ़ें :रांची नगर निगम की लापरवाही से कर्मचारी की मौत, पत्नी ने निगम के सामने दिया धरना दियाक्वालिफाइंग मार्क्सअनारक्षित: 40%पिछड़ा: 36.5%अति पिछड़ा: 34%SC/ST/महिला/दिव्यांग: 32%BSSC ऑफिस अटेंडेंट भर्ती 2025कुल पद: 3727सबसे अधिक पदपशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग – 1138भवन निर्माण विभाग – 500योग्यता: 10वीं पासआयु सीमासामान्य: 18–37 वर्षमहिलाओं को 3 वर्ष, OBC को 3 वर्ष, SC/ST को 5 वर्ष की छूटचयन प्रक्रिया: प्रारंभिक परीक्षा , मुख्य परीक्षा, अलग नोटिफिकेशन जारी होगा।प्रारंभिक परीक्षा पैटर्नकुल प्रश्न: 100 (MCQ)विषय: सामान्य हिन्दी (30), सामान्य गणित (30), सामान्य ज्ञान (40)समय: 2 घंटेनेगेटिव मार्किंग: 1 अंकक्वालिफाइंग मार्क्सअनारक्षित: 40%पिछड़ा: 36.5%अति पिछड़ा: 34%SC/ST/महिला/दिव्यांग: 32%आवेदन से पहले जरूरी जानकारीसभी अभ्यर्थी सुनिश्चित करें कि उनके पास शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, क्रीमीलेयर ईडब्ल्यूएस प्रमाण पत्र आदि दस्तावेज उपलब्ध हों। मुख्य परीक्षा के लिए इनकी स्कैन कॉपी अपलोड करना अनिवार्य है।रांची नगर निगम की लापरवाही से कर्मचारी की मौत, पत्नी ने निगम के सामने दिया धरना दियाRupa KumariReporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See ProfileShare this newsTags: BSSC ऑनलाइन आवेदन BSSC परीक्षा पैटर्न BSSC भर्ती 2025 CGL-4 आवेदन ऑफिस अटेंडेंट भर्ती बिहार कर्मचारी चयन आयोग बिहार नौकरीContinue ReadingPrevious: रांची नगर निगम की लापरवाही से कर्मचारी की मौत, पत्नी ने निगम के सामने दिया धरना दियाNext: गिरिडीह में चलती मालगाड़ी का पहिया अलग, मचा हड़कंप; बड़ा हादसा टला