JOBSEARCHER

झारखंड में होमगार्ड जवानों के वेतन पर नई व्यवस्था, बैंक खातों का होगा अनिवार्य सत्यापन

ARCHIVED
Samachar PostPost, ORApril 27th, 2026

We can't find an active application page for this role right now. It may reopen or be listed elsewhere. Use Next Steps to search for an active apply link and similar live jobs.

Samachar Post रिपोर्टर,रांची :रांची सहित पूरे झारखंड में होमगार्ड जवानों के भत्ते भुगतान को लेकर नई व्यवस्था लागू कर दी गई है। अब राज्य के सभी जवानों के बैंक खातों का सत्यापन किया जाएगा, जिसके बाद ही उन्हें कर्त्तव्य भत्ता मिलेगा। वित्त विभाग ने इस संबंध में गृहरक्षा वाहिनी के महानिदेशक को निर्देश जारी किया है। इसके बाद यह आदेश जिला स्तर तक पहुंचा दिया गया है और सभी जवानों को आवश्यक प्रक्रिया पूरी करने के लिए कहा गया है।यह भी पढ़ें :हरिवंश नारायण सिंह तीसरी बार बने राज्यसभा के उपसभापति, प्रधानमंत्री ने दी बधाईसत्यापन के बाद ही मिलेगा भत्ताविभाग ने स्पष्ट कर दिया है कि जिन जवानों के बैंक खाते का सत्यापन नहीं होगा, उन्हें भत्ता जारी नहीं किया जाएगा। इस प्रक्रिया को पूरा करना सभी के लिए अनिवार्य कर दिया गया है। जवानों को निर्धारित प्रपत्र में अपनी पूरी जानकारी भरनी होगी। इसमें नाम, पहचान संख्या, मोबाइल नंबर, जन्म तिथि, आधार संख्या, पैन, बैंक खाता संख्या और बैंक कोड जैसी जानकारी शामिल है। साथ ही सभी दस्तावेजों को स्व-अभिप्रमाणित कर जमा करना होगा।एसोसिएशन ने जताई नाराजगीइस नई व्यवस्था को लेकर होमगार्ड वेलफेयर एसोसिएशन ने आपत्ति जताई है। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष रवि मुखर्जी ने कहा कि यह प्रक्रिया अनावश्यक रूप से जटिल है और जवानों को परेशानी में डाल सकती है।फैसले पर पुनर्विचार की मांगएसोसिएशन ने सरकार से इस निर्णय पर दोबारा विचार करने की मांग की है। उनका कहना है कि भुगतान प्रक्रिया को सरल और सुगम बनाया जाना चाहिए, ताकि जवानों को अनावश्यक परेशानी न हो।हरिवंश नारायण सिंह तीसरी बार बने राज्यसभा के उपसभापति, प्रधानमंत्री ने दी बधाईMeenuReporter | Samachar PostShare this newsTags: झारखंड होमगार्ड बैंक खाता सत्यापन भत्ता भुगतान वेतन नियम होमगार्ड खबरContinue ReadingPrevious: हरिवंश नारायण सिंह तीसरी बार बने राज्यसभा के उपसभापति, प्रधानमंत्री ने दी बधाईNext: बिहार में फिर शुरू होगा जनता दरबार, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी सुनेंगे लोगों की समस्याएं

matching similar jobs near Post, OR