Vacancy : झारखंड हाईकोर्ट में अंग्रेजी स्टेनोग्राफर के लिए 399 पदों में निकली वेकेंसी, 31 मार्च तक करें आवेदन
Samachar Post @ Vacancy : सरकारी नौकरी की तैयारी करने वाले उम्मीदवार के लिए खुशखबरी है। हाईकोर्ट में सरकारी नौकरी का बेहतरीन मौका है। झारखंड उच्च न्यायालय ने अंग्रेजी स्टेनोग्राफर पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू किया है। इच्छुक उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट jharhandhighcourt.nic.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया 31 मार्च 2024 तक चलेगी। इस भर्ती के तहत, कुल 399 पदों पर भर्ती की जाएगी। जिसमें 397 पद झारखंड राज्य के सिविल न्यायालयों में अंग्रेजी स्टेनोग्राफर के लिए है, तो वहीं 2 पद न्यायिक अकादमी झारखंड, रांची में अंग्रेजी स्टेनोग्राफर के लिए है।इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास किसी भी मान्यता प्राप्त शैक्षणिक संस्थान से किसी भी विषय में ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए। साथ ही अंग्रेजी में 80 वर्ड्स प्रति मिनट की रफ्तार से स्टेनोग्राफी और 40 वर्ड्स प्रति मिनट की रफ्तार से टाइपिंग होनी चाहिए। जिसके लिए 5 प्रतिशत तक की छूट दी जाएगी।अधिक जानकारी के लिए झारखंड हाईकोर्ट के ऑफिशियल वेबसाइट पर जाने के लिए यहां क्लिक करें। Click Hereयह भी पढ़ें : Vacancy : झारखंड हाईकोर्ट में असिस्टेंट के पदों पर भर्ती के लिए 22 तक करें आवेदनSamachar PostShare this newsContinue ReadingPrevious: Vacancy : बीएसएफ में 80 पदों पर भर्ती, 15 तक करें आवेदनNext: मौसम अलर्ट : आज झारखंड के उत्तर-पूर्वी हिस्से में हो सकती है हल्की बारिश; अन्य हिस्सों में मौसम साफ रहने का अनुमान