झारखंड में शिक्षा क्षेत्र को बड़ा तोहफा, 329 असिस्टेंट प्रोफेसर की होगी नियुक्ति
Samachar Post रिपोर्टर,रांची :झारखंड में शिक्षा व्यवस्था को मजबूती देने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) से अनुशंसित 329 सहायक आचार्यों को जल्द ही नियुक्ति पत्र दिए जाएंगे। संभावना है कि मई के पहले सप्ताह में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में हेमंत सोरेन इन अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र सौंपेंगे। स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग ने इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री को मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने का अनुरोध किया है। उनकी स्वीकृति मिलते ही कार्यक्रम की तारीख की आधिकारिक घोषणा कर दी जाएगी।यह भी पढ़ें :JET 2026 परीक्षा में बवाल: 32 प्रश्नपत्र नहीं पहुंचे, छात्रों का हंगामादिसंबर 2025 में हुई थी अनुशंसाइन 329 अभ्यर्थियों की अनुशंसा आयोग ने दिसंबर 2025 में की थी। जिला स्तर पर इनकी काउंसिलिंग पूरी हो चुकी है और दस्तावेजों की जांच में सभी अभ्यर्थी पात्र पाए गए हैं। विभाग को आयोग से करीब एक हजार अन्य अभ्यर्थियों की अनुशंसा भी प्राप्त हुई है, जिनकी प्रक्रिया फिलहाल जारी है। इनके दस्तावेज जिला शिक्षा अधीक्षक कार्यालयों को भेजे जा रहे हैं, जिसके बाद काउंसिलिंग की प्रक्रिया शुरू होगी।काउंसिलिंग के बाद होगा अंतिम चयनजिलों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं। काउंसिलिंग में दस्तावेज सत्यापन के बाद योग्य अभ्यर्थियों को आगामी राज्य स्तरीय कार्यक्रम में नियुक्ति पत्र दिया जाएगा। अनुमान है कि इनकी नियुक्ति मई के अंत या जून की शुरुआत तक हो सकती है।हजारों पदों पर पहले ही हो चुकी है नियुक्तिअब तक सहायक आचार्य के 10,213 अभ्यर्थियों की नियुक्ति की जा चुकी है, जो राज्य के विभिन्न स्कूलों में कार्यरत हैं। आयोग ने कुल 11,300 अभ्यर्थियों की अनुशंसा की थी, जिनमें से अधिकांश को नियुक्ति मिल चुकी है।कई पद अब भी खालीझारखंड प्रारंभिक विद्यालय प्रशिक्षित सहायक आचार्य संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा 2023 के तहत कुल 26,001 पदों पर नियुक्ति होनी थी। हालांकि, पर्याप्त योग्य अभ्यर्थी नहीं मिलने के कारण कई पद अब भी रिक्त हैं, खासकर पारा शिक्षक श्रेणी में।JET 2026 परीक्षा में बवाल: 32 प्रश्नपत्र नहीं पहुंचे, छात्रों का हंगामाMeenuReporter | Samachar PostShare this newsTags: Hemant Soren News Jharkhand Assistant Teacher Jharkhand Education Jobs JSSC Recruitment 2026 teacher vacancy JharkhandContinue ReadingPrevious: JET 2026 परीक्षा में बवाल: 32 प्रश्नपत्र नहीं पहुंचे, छात्रों का हंगामाNext: कड़ी सुरक्षा के बीच संपन्न हुई JET 2026 परीक्षा, 1.75 लाख अभ्यर्थी शामिल